पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्य तिथि पर जरूरतमंदो को बांटे कंबल




देहरादून/ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की सातवीं पुण्य तिथि पर जनसेवा समिति की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये गये। इस दौरान कैंट विधायक हरबंस कपूर और मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।लक्ष्मण चौक स्थित नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के कार्यालय में जरूरतमंदो को कंबल वितरण किये गये। समिति के अध्यक्ष आरके बख्शी ने बताया कि करीब 120 लोगों को मेयर सुनील उनियाल गामा और कैंट विधायक के हाथों कंबल वितरण किये गये। उनका कहना है समिति की ओर से हर साल ठंड के मौसम में जरूरतमंदो को कंबल वितरण समिति करती है। इस अवसर पर समिति के विनाय शर्मा, शुभा वर्मा, रघुवीर पंवार, शोभना रावत, मीनाक्षी मौर्या,मनोज जाटव, जगदीश धीमान, गीतिका शर्मा, तृप्ता जाटव, प्रियंका गुलाटी , आरूषि अग्रवाल , नितिका शर्मा , वैभव शताक्षी , रितिका , वर्णिका, हर्षित, अंबिका आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

Popular Post