एसएसपी को फर्जी मंत्री सांसद बनकर फोन करने वाला इंटर कॉलेज का लिपिक गिरफ्तार

 


फर्जी केंद्रीय मंत्री, सांसद बनकर एसएसपी को फोन करने वाले इंटर कॉलेज एक लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की नंबर प्लेट लिखी लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है।एसएएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि बदायूं में बिल्सी के अंबियापुर गांव का रहने वाला नीरेश वर्मा इज्जतनगर में लोटन सिंह के विवादित प्लाट के मामले में पैरवी कर रहा था। उसने लोटन सिंह से पैरवी करने के बदले 20 लाख रुपए लिए थे।

 इसके बदले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मुकुट बिहारी के नाम से एसएसपी को फोन कर पैरवी की। कहा कि लोटन सिंह के प्लाट पर कब्जा हटवा दो। नहीं तो चौकी इंचार्ज को हटवा दो। संदेह होने पर एसएसपी ने उसे गिरफ्तार करवा लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


टिप्पणियाँ

Popular Post