राज्य का स्थापना दिवस गैरसैंण में मनाएगी उक्रांद

 


 देहरादून /  उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय में हुई बैठक में राज्य स्थापना दिवस गैरसैंण में मनाने का संकल्प लिया गया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगा। अभी तक दोनों सत्ताधारी पार्टियों ने स्थायी राजधानी बनाने की बात कर हर बार वोट मांगा, लेकिन स्थायी राजधानी अभी तक नही बनाई।

उक्रांद ने सर्वप्रथम गैरसैंण को स्थाई राजधानी की बात की और अभी तक इसके लिए संघर्ष कर रहा है। पहाड़ की राजधानी पहाड़ में होगी तभी उत्तराखंड का संपूर्ण विकास हो पायेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की स्थिति बहुत ही खराब है। अलग राज्य बनने के बाद इन 21 वर्षों का कार्य बहुत ही निराशाजनक रहा। उक्रांद जनता के बीच इन सब मुद्दों को लेकर जा रहा है ताकि जनता इन दिल्ली से शासित दलों की वास्तविकता को समझ सके।गैरसैंण में स्थापना दिवस उक्रांद धूमधाम से मनाएगा।

 इसके लिए केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई, युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजकों के साथ समन्वय बनाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर कार्यलय प्रभारी किशन मेहता, केन्द्रीय चुनाव प्रभारी ललित विष्ट, महामंत्री बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, लताफ़त हुसैन, सुनील ध्यानी, शांति प्रसाद भट्ट, राजेश्वरी रावत, अशोक नेगी, दीपक रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, किरण रावत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Post