देहरादून समेत नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट,उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट

  


 मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी में शुक्रवार को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी जिलों में कहीं कहीं झोंकेदार तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शनिवार को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 18 को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश, बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस समय राज्य में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय है।

दून में दस साल का चौथा सर्वाधिक तापमान
दून में गुरुवार को पिछले दस साल में चौथी बार तापमान सर्वाधिक रहा है। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 व न्यूनतम 3 डिग्री अधिक रहा। वर्ष 2014 में 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री पहुंचा था। 17 अप्रैल 2016 को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा था। इसके बाद 30 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले समय में तापमान में ओर बढोत्तरी हो सकती है। दून का ऑलटाइम अधिकतम तापमान का रिकार्ड 40.8 डिग्री है जो 30 अप्रैल 2009 को रहा था।

टिप्पणियाँ

Popular Post