यूपीः महासभा में उमड़ रहे किसान प्रियंका गांधी के पहुंचने का है इंतजार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत में वक्ताओं ने तीन कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद संजय कपूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया त्रिनेत्र ने पंचायत में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं पंचायत में रागिनी का भी कार्यक्रम रखा गया है। पंचायत में भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात हैं। पंचायत में प्रियंका गांधी के आने का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही महासभा में किसानों की भारी भीड़ जुट गई है। कुछ ही देर में प्रियंका गांधी भी मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगी। जिले में प्रियंका गांधी की पहली रैली बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही है। किसान पंचायत के नाम से होने वाली इस रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया था।वहीं रैली के संयोजक पूर्व विधायक पंकज मलिक और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक दिन-रात जुटे थे। पार्टी हाईकमान ने जिले के सभी नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए थे। खास बात यह है कि गुटबाजी से ऊपर उठकर सभी पदाधिकारी रैली के लिए बसों की व्यवस्था कराने में लगे रहे। किसान पंचायत में कोई कसर बाकी न रहे, इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां पहुंचकर डेरा जमा लिया था। वह अपने साथियों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा, निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उनके साथ संयोजक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखा एसडीएम सदर दीपक कुमार और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रैली स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इसी के साथ प्रियंका गांधी की सुरक्षा की टीम भी रैली स्थल पर पहुंच गई और सुरक्षा का जायजा लिया। Sources:Agency News

टिप्पणियाँ

Popular Post