लाल किला हिंसाः 45 और उपद्रवियों की तस्वीर हुई जारी

नयी दिल्ली/ कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का पिछले ढ़ाई महीने से प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने लाल किले की हिंसा में शामिल 45 और उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की है। यह तमाम उपद्रवी अलग.अलग सी.सी.टी.वी और दिल्ली पुलिस को प्राप्त वीडियो में हिंसा करते हुए देखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाल किला हिंसा मामले में अब तक 44 एफ.आई.आर दर्ज हुईं हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम सेल सी.सी.टी.वी. और प्राप्त वीडियो के माध्यम से उपद्रवियों की तलाश में जुटी हुई हैं। अब तक पुलिस ने लगभग 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि लाल किला हिंसा मामले का मुख्य साजिशकर्ता दीप सिद्धू फरार है। लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार वीडियो पोस्ट कर किसानों को भड़काने की कोशिश करता रहता है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। लेकिन रैली अचानक से उग्र हो गई और तय मार्ग से अलग होकर लाल किले की तरफ बढ़ गई। इस दौरान उपद्रवियों ने लाल किले में निशान साहिब का झंडा फहराया था और तोड़फोड़ की थी। Sources:Agency News

टिप्पणियाँ

Popular Post