महापौर सुनील उनियाल गामा पर टिप्पणी से भड़के भाजपाई, कोतवाली में किया हंगामा



महापौर सुनील उनियाल गामा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार देर रात भड़क गए। पार्षद अमिता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्‍ता कैंट कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरीके से भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं को शांत कराया।




 


देहरादून / महापौर सुनील उनियाल गामा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार देर रात भड़क गए। पार्षद अमिता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्‍ता कैंट कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरीके से भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं को शांत कराया। मामले में कार्यकर्त्‍ताओं की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर कैंट विद्या भूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।


कार्यकर्त्‍ताओं का आरोप है कि शुक्रवार शाम को फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शहर के प्रथम नागरिक महापौर सुनील उनियाल गामा को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इस पोस्ट को कुछ राजनीतिक दलों के व्यक्तियों ने शेयर भी किया। इस बात की जानकारी जब पार्षद अमिता सिंह को हुई तो वह दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्‍ताओं को लेकर कैंट कोतवाली पहुंच गईं। यहां पोस्ट करने वाले और पोस्ट को शेयर करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और जमकर नारेबाजी भी की।



 

पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्त्‍ताओं को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले में कार्यकर्त्‍ताओं की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट की जांच की जा रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने की भी कार्रवाई चल रही है। आरोपित की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाएगी।


Source:Agency News



टिप्पणियाँ

Popular Post