बीजेपी कोर ग्रुप ने सीएम पर छोड़ा मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम फैसला


देहरादून /  बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में मंत्रिमण्डल विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि इस बारे में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंप दिया जाए। इसके बाद एक प्रस्ताव पास पर इसके लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की कैबिनेट में तीन पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के कयास लम्बे अरसे से लगाए जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी रिक्त मंत्री पदों को शीघ्र भरने का आग्रह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से कर चुके हैं। रविवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी इस विषय पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंत्रिमण्डल के विस्तार पर निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दे दिया जाए। वह स्वविवेक से इस मामले में फैसला लेंगे।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post