परिवहन मंत्री के बिगड़े बाेल, भरी पंचायत में मंत्रियों के पद काे लेकर कर दी टिप्पणी


परिवहन मंत्री अशाेक कटारिया गांव की एक पंचायत में अपने और दूसरे मंत्रियों के पद काे लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी दाैरान का एक वीडियाे वायरल हाे गया है।यह वीडियाे बिजनौर जिले के चांदपुर तहसील के हीमपुर पृथ्वी गांव का बताया जा रहा है। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग की कमान करीब एक साल पहले अशोक कटारिया को सौंपी थी। अशोक कटारिया अपने गृह जनपद के एक गांव में माैजूद हैं। उनके चाराे ओर लाेग बैठे हैं और इसी दाैरान मंत्री कहते नजर आते हैं कि


''मुझे बिना मांगे मंत्री पद मिला है। मंत्री पद भी कोई होमगार्ड का नहीं बनाया जैसे कि वेदराम भाटी को बनाया, लघु सिंचाई का नहीं बनाया जैसे लखीराम नागर को बनाया। परिवहन का बनाया है, सड़क पर चलने वाली सभी गाड़ी हमारी हैं''


इस बड़बोलेपन के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया अब खूब ट्रोल हाे रहे हैं। इस वीडियाे काे लेकर साेशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।


Source :


 


टिप्पणियाँ

Popular Post