मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने दी मुख्य सचिव को बधाई


देहरादून / मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य मंत्रियों ने मुख्य सचिव को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। दरअसल, बुधवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का जन्म दिन था। ऐसे में मुखिया की अगवाई में तमाम मंत्री भी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुँचे। इधर जिस अंदाज में सीएम व अन्यों ने उन्हें एक साथ पहुँचकर बधाई दी उससे यह संकेत मिले हैं कि उत्पल कुमार सिंह इस पद पर एक्सटेंशन नहीं चाहते। ऐसे में यह तय माना जाना चाहिए कि सूबे को नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। हालांकि यह कौन होगा इस पर अभी तस्वीर साफ नही है।


ऐसे दी बधाई


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह को उनके जन्म दिन की बधाई दी है। बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक के पश्चात इस माह के अन्त में सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह के कार्यकाल की यह अंतिम कैबिनेट बैठक थी। आज उनका जन्म दिन भी है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगणों द्वारा उनके कार्यों एवं सबको साथ लेकर चलने की कार्यकुशलता की सराहना की सभी ने श्री सिंह को कुशल, कर्मठ व योग्य प्रशासक बताते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलमय कामना की।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post