क़रीब तीस साल बाद नई शिक्षा नीति को मिली मंजूरी


नई दिल्ली  /  लम्बे समय से मांग कर रहे आरएसएस के कुछ सहयोगी संगठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम वापस शिक्षा मंत्रालय रखा जाए। आज ये मांग पूरी हो गई, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नाम बदलनें का फैसला हुआ। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी मिलनें के बाद शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधारों का रास्ता खुल गया है। 


आपको बता दें क़रीब तीस साल बाद नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिली है, अब उच्च शिक्षा के लिए एक ही नियामक संस्था होगी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदल कर फिर से शिक्षा मंत्रालय किया जाएगा। हालाँकि त्रिभाषा फ़ार्मूला लागू रहेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ( HRD)अब शिक्षा शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा। 


जानकारी के मुताबिक पहले शिक्षा मंत्रालय ही होता था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी ने 1985 में इसका नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ( HRD) कर दिया था।


Source :Agency news 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post