कांग्रेस ने मनाया हरेला पर्व


देहरादून- महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा मालदेवता में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने वृक्षा रोपण का महत्व बताते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड विषेशकर हिमालयी क्षेत्र का देष एवं पर्यावरण की रक्षा में विषेश योगदान रहा है तथा उत्तराखण्ड ने देष एवं विष्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


 



प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने षिव जूनियर हाई स्कूल मालदेवता में वृक्षा रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की रक्षा करते हैं तथा उसके लिए पर्यावरण बचाने की आवष्यकता है तभी सृश्टि के पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आज वैष्विक महामारी कोरोना ने पूरे विष्व को अपनी चपेट मे ले रखा है ऐसे में पर्यावरण ही जीवन की रक्षा का एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का देष एवं पर्यावरण की रक्षा में विषेष योगदान रहा है तथा उत्तराखण्ड ने देष एवं विष्व के पर्यावरण की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिस प्रकार लगातार हिमालय के ग्लेषियर एवं हरियाली कम होती जा रही है उसकी रक्षा के लिए वृक्षा रोपण कार्यक्रमों का आयोजन आवष्यक हैं। पौराणिक समय से ही हिमालयी राज्य होने के कारण यहां के जनमानस का वृक्षों के प्रति विषेष श्रद्धा एवं आदर का भाव रहा है, परन्तु हमें केवल वृक्षा रोपण तक ही सीमित नहीं रहना है हमें इन पेड़ों की रक्षा भी सुनिष्चित करनी है। उत्तराखण्ड में हरेला पर्व के रूप में वृक्षा रोपण को मनाने की परम्परा सदियों पुरानी रही है इसीलिए विष्व पर्यावरण की रक्षा में देवभूमि उत्तराखण्ड के महत्व को अन्तर्राश्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता रहा है। आज समय की मांग है कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा के लिए भी आगे आना होगा।


इस अवसर पर प्रदेष महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द षर्मा, निवर्तमान प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, सूरत सिंह नेगी, आनन्त त्यागी, अरविन्द त्यागी, सचिन थापा, रॉबिन पंवार, अष्वनी डोभाल, पुश्कर सारस्वत, अमर सिंह बिश्ट, सुरेष चन्द पुण्डीर, विजय गुप्ता, राकेष भट्ट, सुमित नेगी, राजेन्द्र चैहान, सत्येन्द्र पंवार, अजय डोभाल, प्रीतम सिंह राणा आदि उपस्थित थे।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ