हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पुलिस की पहुंच से दुर नहीं, हुआ लोकेशन ट्रेक


लखनऊ। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने विकास की अंतिम लोकेशन ट्रेक कर ली है। यूपी के औरैया जिले में उसकी मौजूदगी पाई गयी। वहीं पुलिस को आशंका है कि वह औरैया से सटे मध्य प्रदेश की ओर भाग सकता है।


चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गाँव से पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के 7000 पुलिसकर्मी ऑपरेशन में लगाए गए हैं। चौबेपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। विकास दुबे पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। उसके सारे बैंक खाते सील कर दिये गए हैं। सर्च ऑपरेशन के लिए 20 टीमों का गठन कर दिया है।


Source :UPPatrika


टिप्पणियाँ

Popular Post