BIG BREAKING NEWS: मुठभेड़ का मुखबिर निकला थाना प्रभारी, यूपी में कार्यावही हुई!


उत्तर प्रदेश/ यूपी में बदबाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ प्राकरण में 04 जुलाई, शनिवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने पर 8-10 पुलिस कर्मी शहीद हो गये थे। जिसमें इस हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले मिली खबर के अनुसार शनिवार को जिस घर से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई थी। उस घर को पुलिस फोर्स ने जेसीबी की मदद से ढगिरा दिया है। वही इस दौरान साथ ही पुलिस ने विकास के घर में मौजूद वाहनों को भी जब्त कर लिया हैं वही जिसमें विकास दुबे के घर में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों दो गाड़ियां मौजूद थीं। इनमें से एक गाड़ी विकास के नाम पर है। सूत्रों के अनुसार विकास की दूसरी गाड़ी किसी अमन तिवारी के नाम पर काजग रजिस्टर्ड है। वही इस समय मुख्य आरोपी के घर में विकास के पिता थे। उन्हें किसी दूसरे घर में शिफ्ट किया गया है।


वही दुसरी ओर सूत्रों के मुताबिक कानपुर छापेमारी में चौबेपुर थाने के एसओ प्रभारी विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्र बताते है कि शुक्रवार को हुए एनकाउंटर के मामले में एसओ विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध है। जिसमें विनय पर मुकबरी करने का अरोप है। वही इस पर कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने आज पुष्टि की कि विनय तिवारी को पुलिस की छापेमारी के बारे में गैंगस्टर को पकड़ने के संदेह पर ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आईजी अग्रवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। उसे अब जेल भेजा जाएगा। वही सूत्रों के मुताबिक चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी से यूपी एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है।


वही जिसमें आपको बता दें कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। वही जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वही जिसमेें इस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल है। वही सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ;डीजीपी, हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि बदमाशों को पुलिस के दबिश देने आने की जानकारी पहले से थी। यह सूचना पुलिस से अथवा किसी अन्य स्रोत से लीक हुई है। अब इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है।वही दुसरी ओर उत्तर प्रदेंश पुलिस सूत्रों ने अपनी जानकारी देते हुए कहा कि सर्विलांस टीम लगभग 500 मोबाइल फोन की छानबीन कर रही है और उससे विकास दुबे के बारे में सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैण् इसके अलावा यूपी एसटीएफ की टीमें भी अपने काम में लगी हैंण् आईजी ने विकास दुबे के बारे में सही जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम भी देने की घोषणा की है। वही जिसमें पुख्ता जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही है।


ज्ञात हो कि कानपुर के चौबेपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने के बाद सीओ सहित 8 की हत्या के बाद दुदार्ंत अपराधी विकास दुबे भले ही फरार है। लेकिन उसपर शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देष के बाद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ एडीजी लॉ एंड अर्डर प्रशांत कुमार तथा आइजी एसटीएफ के कानपुर में कैंप करने से कार्रवाई भी गति ओर तेजी कर दी गई है। जिसमें पुलिस टीम जल्द इस मामले जांच कर पूरो खुलासा जल्द करेगी।


Source :Uttarakhand dwar


टिप्पणियाँ

Popular Post