एक बार फिर बारिश ने मचाई तबाही, बादल फटने से एक महिला की मौत, एक बच्‍ची घायल

चमोली जिले के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के तिमदो थोक में बादल फटने की घटना से एक महिला की मौत हो गयी है, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। जिले के घाट ब्लॉक के पडेर गांव में तड़के बादल फटने से पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। इस हादसे में रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस दौरान घर में चार सदस्य सो रहे थे। इसमें से देवेश्वरी देवी मलबे में दब गई और 12 वर्षीय प्रीती घायल हो गयी। ग्रामीणों ने घायल को घाट चिकित्सालय पहुंचाया। देवेश्‍वरी देवी को खीजबीन के बाद मलबे से निकाला गया है, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव में इसके अलावा मवेशियों, भूमी भवनों को भी नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना प्रशासन को दे गई है। प्रशासन की टीम घाट से मौके के लिए रवाना हो गई है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post