दु:खद खबर : थलीसैंण क्षेत्र के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन। शोक की लहर


पौड़ी / गढ़वाल के लिए आज दुखद खबर आ रही है। जहां थलीसैंण के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन की खबर है।


जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत रणगांव का जवान जयवीर सिंह नेगी पिछले 2 वर्षों से पाकिस्तान की सीमा पर तैनात था। आज उनके आकस्मिक निधन की खबर आई है, इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


 नेगी वर्ष 2006 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। अपने चार भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं जो रामनगर रहते हैं। इसके अलावा परिजन गांव में रहते हैं। उनके निधन के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।


इस दुखद खबर के बाद से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे जनपद में शोक की लहर है।




Source :Agency news


 


टिप्पणियाँ

Popular Post