डॉक्टर ने की नर्स से छेड़छाड़,नर्सों ने जमकर की धुनाई


पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आज नर्सों ने मिलकर डॉक्टर की जमकर धुनाई कर डाली। नागरिक अस्पताल में आज जमकर हंगामा हुआ। नर्सों ने लामबंद होकर आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से बाहर निकालने व उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर महिला पुलिस थाने की टीम पहुंची। वहीं मामले में अब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग की CMO और PMO को आयोग में पेश होने के समन जारी किए हैं


क्या है मामला



जानकारी के अनुसार कल रात को कोरोना के मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। वहां मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब डॉक्टर छेड़छाड़ कर रहा था, उस वार्ड में कोई भी मरीज नहीं था। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ के दौरान स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी तो मौके पर PMO और RMO पहुंचेे। उनके सामने ही डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड से लिफ्ट के जरिए फरार हो गया। अधिकारियों ने डॉक्टर को रोका, लेकिन डॉक्टर ने टिफिन को कार में रखने का बहाना लगाया और वहां से भाग गया।


टिप्पणियाँ