BREAKING: कांग्रेसी नेता के परिजन की गोली मारकर हत्या

– मृतक की पत्नी ने भी की फांसी लगा आत्महत्या की कोशिश



रिपोर्ट- विशाल सक्सेना


रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां कांग्रेस नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यही नहीं युवक की हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने भी खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। और यह बात भी सामने निकल कर आ रही है कि, अवैध संबंधों को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।


 


         


मृतक- समीर विश्वास। फ़ाइल फ़ोटो


दरअसल ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर 3 में अर्जुन विश्वास कांग्रेस नेता है। शुक्रवार की रात उनका भतीजा समीर विश्वास पुत्र नेताई विश्वास अपने मकान में पत्नी शामली देवी और उसकी दोस्त प्रियंका समेत सात लोगों के साथ मौजूद था, सभी अलग-अलग कमरे व छत पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि, सुबह 2:30 बजे एक युवक उनके घर में घुसा जिसने बरामदे में सो रहे समीर विश्वास के माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।


 


गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनने के बाद जब अन्य लोग उठकर वहां पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया था, वही परिजनों की माने तो मृतक की पत्नी ने भी खुद को पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि उसे बचा लिया गया फिलहाल पुलिस मृतक समीर विश्वास की पत्नी और उसकी एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पूरे मामले के खुलासे के बिल्कुल करीब पहुंच गई है।


टिप्पणियाँ

Popular Post