इस मछली के चक्कर में हो सकती है जेल,करोड़ों में है कीमत

 


अजब-गजब : धरती पर तरह-तरह के जीव-जंतु कुदरत ने बनाए हैं। इनमें से कुछ जीवों को तो हम अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी जीव हैं, जिन्हें हम नहीं पहचानते। कई ऐसे भी जीव हैं, जो वक्त से साथ-साथ इस धरती से गायब होते चले गए या फिर अब कम ही दिखाई देते हैं। एक ऐसी ही दुर्लभ प्रजाति की मछली के बारे में हम आपको आज बताएंगे, जो है तो कीमती, फिर भी उससे दूर रहने में ही भलाई है।

 दुनिया की सबसे मंहगी मछली एटलांटिक ब्लूफिन टूना को देखकर हर कोई दंग है। इसे दुनिया की सबसे कीमती मछली होने का खिताब हासिल है। हालांकि अगर ये मछली किसी के हाथ लग गई तो उसके लिए ये खुशी से ज्यादा घबराने की बात होती है क्योंकि ये बेजुबान आपको जेल की सैर भी करा सकती है।जिस मछली की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम एटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली है।

 मछली विलुप्त होने की कगार पर है। ये मछली टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़े आकार की होती है। इनकी गति बेहद तेज होती है। इनका आकर पंडुब्बी से निकले टॉर्पीडो हथियार जैसा होता है। इस आकार की बदौलत ये समुद्र में लंबी दूरी बेहद तेज स्पीड में पूरी कर सकती है। मछली की कीमत 23 करोड़ रुपये तक बताई जाती है। इसे साल 2020 में इसे 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

 जानकारों के अनुसार मछली 3 मीटर तक लंबी हो सकती है और इसका वजन 250 किलो तक हो सकता है। टूना मछली इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती हैं। इनका आहार दूसरी छोटी मछलियां होती हैं। ये मछलियां गर्म खून वाली होती हैं और शरीर में पैदा होने वाली गर्मी एक तैरने वाली मांसपेशियों में अर्जित होती है जिससे इनकी तैरने की स्पीड काफी बढ़ जाती है। विलुप्तप्राय होने की वजह से ब्रिटेन में सरकार ने टूना के शिकार पर बैन लगा दिया है। अगर किसी को इसे पकड़ते हुए पाया गया, तो उसे जेल की भी सज़ा हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

टिप्पणियाँ

Popular Post