रोडवेज कर्मचारियों का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन


                                       फाईल फोटो

संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने शीघ्र मांगों का निराकरण नहीं होने पर रोडवेज मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।बुधवार को परिषद से जुड़े कर्मचारी मंडलीय कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मजबूरन कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र अधिकारी, उप महामंत्री विपिन बिजल्वाण, संयुक्त मंत्री प्रेम सिंह रावत, मंडलीय मंत्री राकेश पेटवाल, अध्यक्ष मेजपाल सिंह, मनोहर सिंह रावत, भोला जोशी, नाथुराम पाल, जल सिंह, वीर सिंह, सतीश कुमार, विनोद गुसाईं, अनिल नेगी, अतुल प्रधान, महेश कुमार, कृष्णपाल, नमन शर्मा, विनोद नौटियाल, संजय डोभाल, अनिल धीमान, आनंद कुकरेती, प्रदीप कुमार, अखिल डोभाल, भूपेंद्र बुटोला आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ