अखिलेश यादव का नया दांव,चुनाव से ठीक पहले चौधरी चरण सिंह के लिए करी भारत रत्न देने की

 


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। इसबीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेलते हुए किसान दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग कर डाली है। चुनाव से ठीक पहले अखिलेश की इस मांग के राजनीतिक निहितार्थ क्या हैं और अखिलेश की इस मांग का चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है, इसे समझने की कोशिश करते हैं।चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के तौर पर जाना जाता है। कई इतिहासकारों ने चौधरी को 'भारत के किसानों का चैंपियन' तक कहा है। जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश का प्रधानमंत्री रहते हुए चौधरी चरण सिंह ने किसानों के जीवन और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई अहम नीतियां बनाईं। कम समय के लिए पीएम रहते हुए भी चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाईं। इसके अलावा चरण सिंह द्वारा डिजाइन किया गया एक परिवर्तनकारी बिल 1960 का लैंड होल्डिंग ऐक्ट था। यह ऐक्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए चरण सिंह ने लागू किया था। 

टिप्पणियाँ

Popular Post