बाल दिवस के मौके पर के.के.कान्वेन्ट स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 



                                                          


सैदपुर/ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से आत्यधिक प्यार करते थे इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारा करते थे।देश भर में चाचा नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में अनेकों बौद्धिक,धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में सैदपुर के के.के.कान्वेंट स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कई वर्गों में किया गया जिसमें स्कूल के छात्र.-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जनाब दाउद अली,जनाब खालिद खान,जनाब कैसान अली थे। भाषण प्रतियोगिता में अलग-अलग बिषयों पर बच्चों ने अपने ख्यालात पेश किये जिनमें प्रथम स्थान कक्षा 6 की छात्रा अलीशा खान ने प्राप्त किया वहीं दूसरे नम्बर पर कक्षा 8 के कशफ खान रहे तीसरे नम्बर पर कक्षा 8 की छात्रा बुशरा खान रहीं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबन्धक प्रतिनिधि साहिबे आलम थे। कार्यक्रम का संचालन क़ारी अदीब रज़ा और ज़ीशान सिद्दिक़ी ने किया।

टिप्पणियाँ

Popular Post