हिरासत में प्रियंका गांधी: झाड़ू लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल

 


  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलने के लिए रविवार रात को ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ी थीं। उन्हें पहले लखनऊ में ही रोका गया फिर सीतापुर में रोक लिया गया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया।प्रियंका गांधी को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। 

 


इस दौरान उनका झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वहीं का वीडियो है जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है। इसके पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस का दम फूल गया। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल जाते। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घसीटा व धकेला भी गया। इस बीच, उनकी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।वीडियो में प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के अधिकारियों को कानून का पाठ सिखाते हुए दिख रही हैं। प्रियंका के सवालों और गुस्से के आगे यूपी पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।लखनऊ से निकल रहीं प्रियंका गांधी की कार को इस तरह से रोकने का प्रयास किया गया।हालांकि, प्रियंका गांधी यहां से पुलिस को चकमा देते हुए निकल गईं लेकिन सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Sources:AmarUjala


टिप्पणियाँ

Popular Post