एसिड अटैक: बदायूं में महिला होमगार्ड की शादी से बौखलाए कांस्टेबल ने होमगार्ड पर फेका तेजाब

 

 



बदायूं   /  यूपी के बदायूं महिला होमगार्ड की शादी से बौखलाए कांस्टेबल द्वारा तेजाब फेंकने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।आरोपित कांस्टेबल ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला होमगार्ड ड्यूटी करके वापस घर लौट रही थी।घटना के दौरान महिला ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था जिससे उसका चेहरा झुलसने से बच गया लेकिन गर्दन के नीचे का हिस्सा झुलस गया।मामले में पीडित महिला होमगार्ड ने आरोपित कांस्टेबल और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एसिड अटैक का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है।

सिविल लाइंस थाने की है वारदात

मामला सिविल लाइंस थाने से जुड़ा है। इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला होमगार्ड के पद पर तैनात है।जिसकी तैनात वर्तमान में जेल परिसर में है।महिला होमगार्ड के मुताबिक वह रविवार यानि आठ अगस्त को रात्रि आठ बजे ड्यूटी करके वन विभाग की रोड़ से पैदल घर जा रही थी। इसी बीच बाइक से आरोपित कांस्टेबल अपने साथी के साथ आया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया।चेहरे पर मास्क लगाए होने के कारण महिला होमगार्ड का चेहरा तो बच गया लेकिन गर्दन के नीचे हिस्सा झुलस गया। घटना के तत्काल बाद सिविल लाइंस पुलिस ने उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसका जिला अस्पताल में परीक्षण कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल कुमित और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Sources:जेएनएन

टिप्पणियाँ

Popular Post