सी.बी.एस.सी परिणाम 2021 : ऋषिकेश की बेटी सताक्षी बनीं उत्तराखंड टॉपर,पाए 99.60 फीसदी अंक

 


  सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी हो गया है। उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। शताक्षी ने बताया कि उसके प्रेरणास्रोत उसके माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है।बता दें कि, देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से उत्तराखंड के 486 स्कूल और यूपी के 336 स्कूल के छात्र शामिल हैं।


ऐसे चेक करें रिजल्ट


पहला चरण: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दूसरा चरण: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
तीसरा चरण: यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चौथा चरण: जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
पांचवा चरण: जहां आपको अपनी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
छठा चरण:  इसके बाद आपका 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा।
सांतवां चरण:  जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।
.छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा
सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन से मिले अंकों को लेकर जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।


टिप्पणियाँ