दिल्ली : यमुना 'खतरे के निशान' के पार, बाढ़ का अलर्ट जारी, निचले इलाकों से लोगों को हटाने का काम शुरू

 

 



दिल्ली में यमुना शुक्रवार को खतरे के निशान को निशान को पार कर गई। उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया और यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए।राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्र वाले ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बीच जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे जलस्तर 205.22 मीटर, सुबह छह बजे 205.10 मीटर और सुबह सात बजे 205.17 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर अभी और बढ़ सकता है।सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में 13 नावों को तैनात किया है तथा 21 अन्य को स्टैंड बाय रखा है।

#WATCH | Water level of river Yamuna crossed the danger mark following parts of Delhi received rainfall Visuals from Loha Bridge area
 
 https://twitter.com/i/status/1421007592080351235

 

टिप्पणियाँ

Popular Post