उत्‍तराखंड : बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

    

देहरादून / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर सुबह 11 बजे से एक घंटा तक विधानसभावार प्रदर्शन किया गया। देहरादून में पार्टी के मुख्यालय में हुए प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोरोना से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है।

कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया प्रदर्श

देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पेट्रो उत्पादों की कीमत वापस लेने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रेक्षागृह के सामने स्थित पेट्रोल पंप में पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार आमजन का शोषण कर रही है।

कहा कि पेट्रो उत्पादों में हो रही बढ़ोत्तरी का सीधा असर महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। महंगाई से आमजन की कमर टूट गई है, लेकिन केंद्र को इसकी कोई चिंता नहीं। कहा कि यदि केंद्र ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली तो कांग्रेस जनआंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन करने वालों में महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजयनारायण सिंह, साबर सिंह नेगी, जीतेंद्र भाटिया, बलवीर सिंह रावत सहित कइ अन्य शामिल रहे।

Sources:JNN

टिप्पणियाँ

Popular Post