मुंबई - तौकते ने मचाई हलचल, एयरपोर्ट समेत वाहनो की मूवमेंट पर रोक

 

 


चक्रवात तौकते का असर अब मुंबई समेत महाराष्ट्र के बड़े असर में दिख रहा है। इसके चलते मुंबई में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और आंधी भी चल रही है। यही नहीं यह चक्रवात लगातार तेज हो रहा है और 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आज इसके गुजरात पहुंचने की आशंका है। इस बीच मुंबई का एयरपोर्ट तीन घंटे के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मुंबई के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर भी वाहनों की मूवमेंट को रोक दिया गया है। फिलहल दक्षिण और दक्षिण मुंबई में 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात ने दस्तक दी है। तौकते की वजह से मुंबई की मोनोरेल के संचालन को भी दिन भर के लिए बंद कर दिया गया है।मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी ने कहा है, "अगले 3 घंटों के दौरान रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।"हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच निलंबित रहेगा।इसके अलावा मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही को चक्रवात तौके के आलोक में निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि तौकते एक 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में बदल चुका है और वर्तमान में मुंबई से 160 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है।  एहतियात के तौर पर मुंबई मोनोरेल ने एक दिन के लिए सभी परिचालन को स्थगित कर दिया है।बता दें कि तौकते चक्रवात का असर शहर में दिखाई देने लगा है। सोमवार को शहर के मशहूर पर्यटन स्थल गेटवे ऑफ इंडिया पर भारी बारिश देखी गई।

 

Sources:Agency News

टिप्पणियाँ

Popular Post