पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की हालत नाजुक,15 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर

 


   पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का स्वास्थ्य गंभीर बना हुआ है। उनको कोविड आइसीयू में 15 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जबकि गुरुवार का उनको नॉन रीब्रीथर मास्क से 10 लीटर ऑक्सीजन दी जा रही थी।  यूरीन आउटपुट में अंतर को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने उनकी किडनी से संबधित जांच कराई है।एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि  एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ऋषिकेश के कोविड वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है।उन्हें आठ मई को एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोविड जांच में वे पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को सुंदर लाल बहुगुणा को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। इसके बाद चिकित्सकों ने उनके ऑक्सीजन सपोर्ट को 10 लीटर से बढ़ाकर 15 लीटर कर दिया है।शुरुआत में कोविड आईसीयू में उनको छह लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया था। ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद उनका सेचुरेशन लेवल 96 प्रतिशत पर है। हरीश थपलिया ने बताया कि सुंदर लाल बहुगुणा हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के पुराने मरीज हैं। उन्होंने बताया चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।


टिप्पणियाँ