श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व आज, राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई



सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी की ओर से तैयारियां कर ली गई। सतर्कता बरतते हुए कमेटियों ने लंगर का भव्य आयोजन न कर बंद पैकेट में भोजन देने की व्यवस्था की है।




 


देहरादून  /  सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। कोरोना संक्रमण से सतर्कता बरतते हुए कमेटियों ने लंगर का भव्य आयोजन न कर बंद पैकेट में भोजन देने की व्यवस्था की है। इसके अलावा गुरुद्वारा में आने वाले श्रद्धालु शारीरिक दूरी बनाकर मत्था टेक सकें, इस व्यवस्था को बनाने के लिए गुरुद्वारा परिसर में सेवादार मौजूद रहेंगे। वहीं, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक प्रकाशोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा पर शुभकामनाएं दी हैं।


कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व हर वर्ष उत्साह के साथ मनाया जाता है। तीन दिन पहले से ही भव्य आयोजन शुरू हो होते हैं, नगर झांकी निकाली जाती है। लेकिन, इस बार कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी गुरुद्वारा कमेटियों ने पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है।गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के महासचिव सेवा सिंह मठारू ने बताया कि सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक अखंड पाठ होगा। शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।



 

वहीं, रेसकोर्स गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कीर्तन गायन के संबंध में प्रशासन से अनुमति ली है। उत्तराखंड सिख कोऑíडनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सहोता ने बताया कि भीड़ कम से कम हो, इसके लिए सभी गुरुद्वारा समिति को निर्देश दिए गए हैं। समिति ने श्रद्धालुओं को सूचित करने के साथ शारीरिक दूरी बनाने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।


पूर्व संध्या पर किया शबद कीर्तन 





श्री गुरुनानक देव के पावन प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के गुरुद्वारों को लाइटों से सजाया गया। गुरुसिंह सभा आढ़त बाजार, गुरुद्वारा नानकसर सत्संग सभा रायपुर, पटेलनगर, रेसकोर्स, प्रेमनगर समेत कई गुरुद्वारों में सुबह रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किए।


गुरु नानक प्रकाशोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं


राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक प्रकाशोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा पर शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गुरु नानक देव ने सदियों पहले समाज में फैली असमानता व बुराईयों को समाप्त करने का संदेश दिया। समाज में अज्ञानता व कुरीतियों को मिटाने का काम किया। वह सभी धर्मो, वर्गो व समुदाय में पूजनीय हैं। उनकी शिक्षा हमारी अमूल्य विरासत है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जनता को समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।



 

सीएम और राज्यपाल ने दी बधाई 


अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गुरु नानक देव ने सदियों पहले समाज में फैली असमानता व बुराईयों को समाप्त करने का संदेश दिया। समाज में अज्ञानता व कुरीतियों को मिटाने का काम किया। वह सभी धर्मों, वर्गों व समुदाय में पूजनीय हैं। उनकी शिक्षा हमारी अमूल्य विरासत है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जनता को समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। 


 


Sources:जेएनएन



टिप्पणियाँ

Popular Post