पुलिस महानिदेशक रतूड़ी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह पर भव्य परेड



लिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी आज सेवानिर्वित्त हो रहे हैं। विदाई समारोह के लिए पुलिस लाइन स्थित मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सीओ सिटी शेखर सेवा पल्लवी त्यागी ने किया।




 


देहरादून / पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी सेवानिवृत्त हो गए हैं। विदाई समारोह के लिए पुलिस लाइन स्थित मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर सेवा पल्लवी त्यागी ने किया। सबसे पहले पुलिस महानिदेशक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की सलामी ली। परेड में ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस बल, पुलिस पीएसी वाहिनी, आईआरबी, फायर ब्रिगेड, सीपीयू की टुकड़ी शामिल रही। इस दौरान अनिल के रतूड़ी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, आइजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार और डीआइजी देहरादून अरुण मोहन जोशी ने परेड का आयोजन कर उन्हें जो सम्मान दिया है इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। डीजीपी ने कहा कि व्यक्ति अकेला कुछ नहीं कर सकता लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क का होना बहुत जरूरी है। कोरोना काल के दौरान जो शालीनता उत्तराखंड पुलिस ने दिखाई है इससे नया इतिहास बना है। 




 

पुलिस महानिदेशक ने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, शासन के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया। साथ ही हर पल साथ देने के लिए पत्नी राधा रतूड़ी का भी धन्यवाद किया। इससे पहले पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना से लेकर अब तक पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका नाम पुलिस के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।






डीजीपी ने उत्तराखंड पुलिस को दक्ष बनाया उनके नाम पर कई उपलब्धियां हैं। उन्होंने कई अभियान चलाएं जिन्हें आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हेड कांस्टेबल विनोद प्रकाश डबराल व हाल ही में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला और देश में दूसरा स्थान पाने वाली हेड कांस्टेबल सुषमा रानी पीएसी को सम्मान पत्र भेंट किया गया।




 

-पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की विदाई के दौरान आयोजित भव्य परेड में कदमताल करते जवान। 



देहरादून स्थित पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दौरान परेड की सलामी लेते डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी।


 


Sources:जेएनएन



टिप्पणियाँ

Popular Post