पी.एम.मोदी ने वडोदरा सड़क हादसे पर जताया शोक,पीड़ित परिवारों के साथ जताई संवेदना


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इसमें खो दिया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।’’



 


नयी दिल्ली /  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के वडोदरा में सड़क दुर्घटना में करीब दस लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इसमें खो दिया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।’’


वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में आज सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे।










ANI_HindiNews

 



@AHindinews














गुजरात: वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर आज सुबह दो ट्रकों की टक्कर होने से 9 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।







    

 

ANI_HindiNews

 

 



@AHindinews






वड़ोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और भगवान से प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द ठीक हो जाएं। दुर्घटना स्थल पर प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है: पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर)


 

Sources:Agency News






टिप्पणियाँ