प्रसिद्ध मलयालम कवि अक्कितम अच्युतन नंबूतिरी का 94 वर्ष की उम्र में निधन


मलयालम कविता में आधुनिकतावाद को प्रस्तुत करने वाले कवि नंबूतिरी एक सच्चे गांधीवादी, समाज सुधारक, पत्रकार थे। वह सादगी की एक मिसाल थे।



 


त्रिशूर / प्रसिद्ध मलयालम कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता महाकवि अक्कितम अच्युतन नंबूतिरी का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 94 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती अक्कितम का सुबह 8.10 बजे निधन हो गया। 


हाल ही में, उन्हें पलक्कड़ जिले के कुमारनल्लूर में उनके घर पर आयोजित एक विशेष समारोह में देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। मलयालम कविता में आधुनिकतावाद को प्रस्तुत करने वाले कवि नंबूतिरी एक सच्चे गांधीवादी, समाज सुधारक, पत्रकार थे। वह सादगी की एक मिसाल थे।


Source:Agency News



टिप्पणियाँ

Popular Post