महानगर के 913 बूथों पर सुनी गई मोदी के मन की बात


देहरादून /  भाजपा महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सभी 913 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना गया। महानगर भाजपा ने इस कार्यक्रम हेतु 913 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया था जो अपने-अपने बूथों के कार्यकर्ताओं से वार्ता कर इस कार्यक्रम का फीडबैक लेकर संगठन को देंगे ताकि भविष्य में इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सुझावों को सम्मिलित किया जा सके


महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आज नेहरू कॉलोनी बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात कहा की भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हैं और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए खुद को तैयार करते है


मन की बात को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना।


Source :Agency news


टिप्पणियाँ