लौट के चैम्पियन घर को आये, 13 महीने में पूरा हुआ वनवास


अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की भाजपा में वापसी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चैंपियन को पार्टी में शामिल कराया। वहीं देशराज कर्णवाल को भी माफ कर दिया है।दोनों पर लगे आरोपों पर रविवार को चैंपियन और कर्णवाल का पक्ष सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने आज अपना फैसला सुनाया। चैंपियन की 14 महीने बाद हुई पार्टी में वापसी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि एक साल से चैंपियन ने कोई विवादित बयान नहीं दिया। वे मर्यादा में रहे। उन्होंने लिखित में माफी मांगी है। चैंपियन ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं। देवभूमि मुझे माफ़ करेगी।


भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में चार विवादित विधायकों का मसला उठा। जिस पर कुछ सदस्यों ने चिंता जाहिर की। उनका मत था विधायकों की गुस्ताखियों और हरकतों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। विधायकों को कड़ा संदेश देने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चैंपियन और कर्णवाल को आज ही तलब कर उनका पक्ष सुन लिया था.जिसके बाद पार्टी ने दोनों नेताओं को माफ कर दिया।


दरअसल, पिछले साल खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक पार्टी के दौरान शराब पीते हथियार लहराते नजर आए। वीडियो में वह उत्तराखंड को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे थे। इस प्रकरण को लेकर भाजपा ने उनपर कड़ी कार्रवाई की थी।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post