रुड़की के निर्दलीय मेयर गोयल हुऐ भाजपा के


देहरादून – प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल व नगर निगम के 12 पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।रविवार को भाजपा मुख्यालय में मेयर गौरव ग़ोयल और उनके निर्दलीय 12 पार्षदों को भाजपा में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 8 नगर निगम में से 5 में भाजपा ने विजयी हासिल की थी। और आज गौरव ग़ोयल के पार्टी में शामिल होने से 8 में से 6 भाजपा के मेयर हो गए ।जिससे अब प्रदेश में 75 प्रतिशत मेयर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अपने आप मे स्वायत मिनी सरकारें होती हैं। जो प्रदेश सरकारों को मजबूती प्रदान करती है ।आज रुड़की मेयर और उनके साथी 12 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से निश्चित रूप से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। 


 


उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश को पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और आज प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। गौरव गोयल रुड़की के विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य करते रहेंगे और जन अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है।


    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मेयर गौरव गोयल का पार्टी में स्वागत करते हुये कहा कि वह कुछ परिस्थितियों के कारण निर्दलीय चुनाव लड़े, परंतु उनके मुख से कभी भी भारतीय जनता पार्टी और संगठन के प्रति कोई अपशब्द या नकारात्मक टिप्पणी नहीं निकली ।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा अच्छा सामंजस्य बनायें रखा।उसी का परिणाम हैं।



वह आज पुनः भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। कहा कि आज प्रदेश में ही नहीं , पूरे देश में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस देश की दुर्गति करने का पूरा श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। एक कालखंड ऐसा आया, जब स्व अटल बिहारी वाजपेई ने सरकार संभालते ही देश को एक नई दिशा दी जिससे देश की आर्थिक गति बहुत तेजी सेआगे बढ़ी। परंतु दुर्भाग्य से फिर कांग्रेस आई और देश फिर उसी विकट परिस्थितियों में पहुंच गया। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ प्रथम पंक्ति में खड़ा हुवा हैं। जिससे पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी नए-नए कार्यक्रम करके नए-नए सदस्यों को लाकर संगठन को मजबूत करेगी।


    भाजपा में शामिल हुए गौरव गोयल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि परिस्थितिवश वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े किंतु तब से लेकर आज तक मेरे मन में पार्टी और संगठन के प्रति वही भाव जागृत रहे ,जो कि पार्टी में रहते हुए होते थे। मैं चुनाव लड़ा परंतु पार्टी के प्रति और संगठन के प्रति अपने मुंह से एक भी गलत शब्दों को अंकुरित नहीं होने दिया। आज पुनः भारतीय जनता पार्टी में एक सदस्य के रुप में सम्मिलित होते हुए मुझे बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है। गौरव ग़ोयल के साथ भाजपा में शामिल होने वाले 12 पार्षदों में देवकी देवी, पूनम देवी, वीरेंद्र गुप्ता, सचिन चौधरी, नवनीत शर्मा, अंकित चौधरी, नीतू शर्मा, गीता देवी, विनीता रावत, धीरज सैनी, नितिन त्यागी, अजय प्रधान शामिल हुए।


    प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास ने कार्यक्रम का संचालन किया इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन , अनिल ग़ोयल , जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉ जयपाल सिंह, विधायक प्रदीप बत्रा , देशराज कर्णवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, नरेश बंसल कार्यालय सचिव,कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान , सुनील सैनी बिपिन कैंथोला आदि अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post