राजस्थान में सरकार बनाने के मंसूबों में कामयाब नहीं होगी भाजपा


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमील चौहान ने कहा कि राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए घटिया स्तर की राजनीति कर रही भाजपा अपनी सरकार बनाने के मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगी।


वे रविवार को शहर के वार्ड 12 में हुई विचार गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं की ओर से की जा रही प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश कभी सफल नहीं होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण के चलते पूरे प्रदेश में अपनी जनता की दुख तकलीफों को समझा है। वो काबिल-ए-तारीफ है।


चौहान ने कहा कांग्रेस एकजुट है। भाजपा राज्यसभा चुनाव में भी अपनी हैसियत देख चुकी है। इसके बावजूद जनता में सरकार के प्रति झूठी भ्रांतियां फैला रही है। प्रदेश में गहलोत का कोई विकल्प नहीं है। प्रदेश में इनका जादू बरकरार रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आमजन को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का आह्वान किया।


इस मौके पर हेमंत सिहाग, आसिफ खान, इकबाल खान, महबूब खान, नासिर अली, निसार रुकनखानी, असलम मोयल, मनफूल अली, विक्की खान, नदीम गौरी व अकरम खान आदि मौजूद थे।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post