BREAKING NEWS: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, मुंबई में बांद्रा स्थित फ्लैट में शव मिला


मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक पर बनी फिल्म के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में उनका शव मिला। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है।


 


सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके और केदारनाथ फिल्मों में काम किया था।


टिप्पणियाँ