श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण कर मनाई चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि:भैरव सेना


देहरादून ।भैरव सेना के द्वारा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया एवं श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।भैरव सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमन्त्री थे।चौधरी चरण सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिए 


 


 


 


जिला प्रभारी रस्टी सिहं ने कहा आजादी के दीवाने चरण सिंह जी ने गाजियाबाद की सीमा पर बहने वाली हिण्डन नदी पर नमक बनाया। परिणामस्वरूप चरण सिंह को 6 माह की सजा हुई। जेल से वापसी के बाद चरण सिंह ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वयं को पूरी तरह से स्वतन्त्रता संग्राम में समर्पित कर दिया।


संगठन मंत्री पीयूष प्रकाश जी ने बताया किसान और मजदूर हितों के लिए किए गए कार्य आज भी लोगों के दिल में हैं। परेशान किसान और सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हुए मजदूर कहते हैं कि अगर उनके मसीहा चौधरी चरण सिंह होते तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलते इस मौके पर संदीप खत्री,रस्टी सिहं,पियूष प्रकाश, मुन्ना बजरंगी,अरविंद चौधरी,रविंद्र चौधरी मौजूद रहे


टिप्पणियाँ

Popular Post