बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज कोरोना के 102 नए संक्रमित। कुल आंकड़ा 602


देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को अब तक के सबसे सर्वाधिक कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। आज आधे दिन में ही 102 पॉजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 602 पहुंच गई है। दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक 54 लोग देहरादून से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 15 लोग अल्मोड़ा जनपद से पाए गए हैं। बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल से 08-08 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। टी वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर से 04-04 मामले सामने आए हैं। नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 02 और रुद्रप्रयाग में 02 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।आज अब तक पिथौरागढ़ जिले में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 602 पहुंच गई है। अब एक्टिव मामले 505 हो गए हैं, जबकि 89 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 03 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा 05 कोरोना संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है।



 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post