EXCLUSIVE: कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर


देहरादून। उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों की प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दी। 16 प्रस्ताव कैबिनेट के सामने आए थे। वहीं कैबिनेट की बनी सहमति 16 मुद्दों पर बनी है।


 


● कोविड 19 पर कैबिनेट ने चर्चा की। 25,380 सेम्पल लिए गए, 19,702 निगेटिव आये है। 500 पॉजिटिव आये हैं। कोविड-19 को लेकर उत्तराखंड कैबिनेट में गंभीरता से चर्चा की गई। जोन का निर्धारण किस तरीके से किया जाता है इस बात पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। शाम तक उत्तराखंड के जोन में परिवर्तन हो सकता है। रेड जोन में जा सकते हैं कई जिले।4.55 डबलिंग रेट है।


 


● सरकारी कर्मचारियों के नहीं कटेंगे वेतन भत्ते। मुख्य सचिव से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक एकदिवसीय वेतन कोविड-19 फंड में जमा कराएंगे। इस वित्तीय वर्ष में शेष महीनों से एक दिवसीय वेतन कोविड-19 फंड में लिया जाएगा। सभी विधायकों का 30 फ़ीसदी भत्ते सरकार की ओर से काटने का निर्णय लिया गया


 


● सभी दायित्व धारियों का 5 दिन का वेतन प्रत्येक महीने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना को भी हरी झंडी मिली है।


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post