मुस्लिम समुदाय के लोगों से क्या अपील करी जिलाधिकारी हरिद्वार ने

 




हरिद्वार/   पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है इसमें कई देशों को बहुत ही ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है पूरे विश्व में  कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लाखों में पहुंच गई है वहीं भारत में इसका आंकड़ा 19000 को पार कर गया है बात करें उत्तराखंड की तो यहां पर भी कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 46 हो गई है                                                                                                                                                                                                                              पवित्र माह रमजान 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है



बात करें अगर मुस्लिम समुदाय की तो इस अप्रैल में पवित्र रमजान का महा 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो की चंद्र दर्शन के बाद 24 मई को ईद उल फितर का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोग मनाएंगे इस बार रमजान महा मैं अंतिम शुक्रवार 22 मई को पढ़ रहा है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग अलविदा की नमाज ईदगाह में पढ़ते हैं और ईद के दिन भी ईदगाह में भारी संख्या में ईद की नमाज अता की जाती है हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा



वर्तमान में कोविड-19 वायरस संक्रमण पूरे देश में महामारी के रूप में फैलता जा रहा है इस  महामारी कोरोना को रोकने तथा इससे होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जनसामान्य में जागरूकता लाने की आवश्यकता है और जनसामान्य के जीवन बचाओ को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जन सामान्य एवं मुस्लिम समुदाय से अपील की जाती है कि वह 24 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे पवित्र माह रमजान के अवसर पर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अपने अपने घरों में रहकर ही नमाज अता करें


टिप्पणियाँ

Popular Post