कोरोना अपडेट : राज्य में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, 47 पहुँचा आंकड़ा

 



देहरादून, प्रदेश की राजधानी दून में आज एक 55 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये पॉजिटिव मामला देहरादून की उसी आजाद कालोनी का है, जहां पहले 4 अन्य संक्रमित मिल चुके हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल 47 पॉजिटिव केस हो गए हैं। दून अस्पताल के ICU मेंं उपचार के दौरान मरने वाले बुजुर्ग और एक युवक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचना लाजमी है। लेकिन अच्छी बात ये है कि राज्य में 24 पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो गए हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक देहरादून की आजाद कालोनी में एक व्यक्ति में Covid-19 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। इनके 4 अन्य साथियों में पहले ही कोरोना की पुष्टि हुई थी। लेकिन खुशखबरी ये है कि कोरोना संक्रमित देहरादून के ‘हॉटस्पॉट’ भगतसिंह कॉलोनी की एक 9 महीने की एक बच्चे की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। इसके पहले नैनीताल में रामनगर निवासी एक व्यक्ति और हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक महिला और एक पुरूष पॉजिटिव पाए गए थे।


उत्तराखंड राज्य कोरोना कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक अब राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ते हुए 47 हो गया है। देहरादून केे 25, नैनीताल में 9, उधमसिंहनगर जिले में 4 और हरिद्वार जिले में 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जबकि पर्वतीय जिले अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित हैं। राज्य के कुल 47 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में दो तिहाई तादाद से ज्यादा एक सम्प्रदाय विशेष के बताए जाते है राज्य में पहला कोरोना केस 15 मार्च को FRI में सामने आया। जब भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस कड़ी में 2 और विदेश भ्रमण से आएअधिकारियों में संक्रमण पाया गया। फिर एक अमेरिकी नागरिक और 2 अन्य पुरूष कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसी तरह फिर एक अन्य 47 वर्षीय फौजी भी पॉजिटिव पाया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में पहला पॉजिटिव केेेस गढ़वाल क्षेत्र मेंं दुगड्डा में सामने आया था। जहां स्पेन की विजिट करने वाले 26 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।


राज्य के लिये अच्छी खबर है कि अब तक 24 मरीज इलाज के बाद सही होकर घर के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। बाकी सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेसन में हैं। कोरोना कंट्रोल रूम के मुताबिक अभी तक 4,473 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें 3,879 निगेटिव आईं और 265 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।


टिप्पणियाँ