उत्‍तराखंड के 150 साहित्यकारों को सम्मानित करेगी प्रदेश सरकार

 





देहरादून/तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के साहित्यकारों के साथ संवाद करेगी। साथ ही उन्हें सम्मान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर 22 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में 150 साहित्यकारों को सम्मानित करने की रूपरेखा बनाई गई। विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास व प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह ने:सरकार साहित्य और संवाद’ विषय पर बैठक की। बैठक में प्रदेश के साहित्यकारों को सम्मानित करने के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम 22 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर भाषा विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। आमंत्रित किए जाने वाले रस्किन बॉंड, लीलाधर जगूड़ी, शेखर पाठक समेत प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। बैठक में भाषा निदेशक रणवीर सिंह चैहान, सूचना महानिदेशक डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, संस्कृति निदेशक बीना भट्ट समेत कई अधिकारी मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

Popular Post