एम्स के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह



ऋषिकेश/अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश का द्वितीय दीक्षा समारोह शनिवार 14 मार्च को आयोजित होगा। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने इस संबंध में सुरक्षा व व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव शासन उत्पल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है। एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि मुख्य सचिव शासन के अलावा अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, डीआईजी अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर कार्यक्रम के संबंध अवगत कराया गया है। द्वितीय दीक्षा समारोह के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह होंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा संस्थान के अध्यक्ष प्रो. समीरन नंदी, संकायाध्यक्ष शैक्षिक प्रो. मनोज कुमार गुप्ता तथा वह स्वयं मौजूद रहेंगे। दीक्षा समारोह को देखते हुए सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था के अतिरिक्त सड़कों की भी मरम्मत आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post