प्रमोशन में आरक्षण-दफ्तरों में सन्नाटा, इमरजेंसी सेवाएं भी ठप, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी

 





देहरादून/उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी सेवाओं वाले विभागों के जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया। इससे जरूरी सेवाएं कुछ समय के लिए लड़खड़ा गईं। हड़ताल से ज्यादातर दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, इस दौरान सरकारी अस्पतालों के मेडिकल ड्यूटी कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से हड़ताल में भाग लिया। वहीं शाम को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।बृहस्पतिवार को हड़ताल का 11वां दिन था। शुरुआत से अब तक हड़ताल करने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उनके हक में फैसला नहीं हुआ तो इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। गत पांच मार्च से इमरजेंसी के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की। इसके बाद कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी हुई तो स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सके। बृहस्पतिवार को अस्पताल के भी कुछ कर्मचारियों ने थोड़ी देर के लिए हड़ताल में भाग लिया। 


टिप्पणियाँ

Popular Post