जब राज्यपाल के लिए बंद हों विधानसभा के दरवाजे तो जनता का भविष्य क्या होगा?  

 


 



देश में यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल का किसी मुख्यमंत्री के साथ मतभेद या विवाद हुआ है। देश के तकरीबन हर बड़े राज्य के राज्यपालों के साथ राज्य सरकार का टकराव होता रहा है। कभी राज्यपाल के बयान तो कभी फैसले राजनीतिक टकराव के कारण बने हैं। हालांकि, बंगाल में यह पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला हो। वैसे तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने भी उत्तर 24 परगना के सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सीएम पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद ममता बनर्जी ने राज्यपाल पर धमकी देने और अपमान करने का आरोप भी लगाया था। लेकिन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य की सीएम ममता बनर्जी के बीच शीत युद्ध चरम पर है। कोलकाता में विधानसभा के इस गेट से उस गेट तक भागते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़। ममता बनर्जी के राज्य में एक राज्यपाल की हालात ये है कि विधानसभा में उनके घुसने पर पाबंदी लग गई है। राज्यपाल जो राज्य के संवैधानिक पद की वरिष्ठता सूची में सबसे आगे हैं। वो पैदल सड़क प र भागते दिखें। 


टिप्पणियाँ

Popular Post