एन.आर.सी. और अर्थव्यवस्था से जुड़ी नाकामी को छिपाने के लिए लाए हैं नागरिक संशोधन विधेयक- कांग्रेस

 


 


 



नयी दिल्ली/ नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के बाद कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि एनआरसी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विफलता को छिपाने के लिए यह विधेयक लाया गया है। पार्टी नेता गौरव गोगोई ने यह दावा भी किया कि इस विधेयक से देश कमजोर होगा। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि इस विधेयक को पेश किए जाने के दौरान ही हमने विधेयक का विरोध किया था। हमारे साथ कई और दलों ने भी विरोध दर्ज कराया। राज्यसभा के विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत हुई और वहां भी विधेयक का विरोध होगा।  उन्होंने कहा कि जिन आदर्शो पर स्वतंत्र भारत बना यह विधेयक उनके खिलाफ है। संवैधानिक मूल्यों और निष्ठा बनाए रखने के कारण यह देश शक्तिशाली देश माना जाता है। यह विधेयक भारत को कमजोर करने वाला है। गोगोई ने आरोप लगाया कि एनआरसी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विफलता को छिपाने के लिए यह विधेयक लाया गया है।


टिप्पणियाँ

Popular Post