हरीश रावत के आने से हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार 

 


 



चमोली । विकासखंड गैरसैंण में पहुंचकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर दिया। गुरुवार को पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा भराड़ीसैंण में बने विधानसभा भवन में विस का सत्र आयोजित न किये जाने के कारण रामलीला मैदान में तीन घंटे पर उपवास किया था। इस दौरान उन्होनें स्थानीय समस्याओं की ओर भी जनता का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य समस्याओं से जनता को हो रही परेशानियों की कलई खोलने और राज्य एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता में मध्य ले जाने की सलाह भी कार्यकर्ताओं को दे गये। गढ़वाल विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट एवं गैरसैंण विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र बिष्ट का कहना है कि राज्य में भाजपा का ढाई साल का कार्यकाल प्रदेश के लिए मात्र शिगुफा साबित हो रहा है। जनता अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुकी है, इसी कारण पूर्व सीएम हरीश रावत के अल्प समय आह्वान में गुरुवार को गैरसैंण के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या प्रदेश स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके उपवास में जुटे। कहा कि जनता एक बार फिर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है, तथा गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के पक्ष में हैं , वह इस रैली से साबित हो गया है। हरीश रावत के गैरसैंण पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है।
0


टिप्पणियाँ

Popular Post