वीकेंड पर मौज.मस्ती के लिए जा सकते हैं बैंगलोर के आसपास की इन मशहूर जगहों पर

 



 
मैसूर 
बैंगलोर के बाद मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी। यहां का मसूर पैलेस बहुत प्रसिद्ध है और देश.विदेश से लोग इस आलीशान महल को देखने आते हैं। इसका अलावा यहां कई खूबसूरत गार्डन और हवेलियां हैं। मैसूर अपने वैभव और राजशाही के लिए मशहूर है यहां की मैसूर पाक मिठाई भी बहुत प्रसिद्ध हैं।
श्रीरंगपट्टना 
यह ऐतिहासिक शहर कर्नाटक के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां रंगनाथस्वामी मंदिर है जिसके नाम पर ही इस शहर का नाम श्रीरंगपट्टना पड़ा। यहां हिंदू.मुस्लिम वास्तुकला की झलक दिखती है जैसा कि दरिया दौलत बाग और जामा मस्जिद जैसे स्मारकों में है। 
 
बेलूर
कर्नाटक के सबसे पर्यटन स्थलों में से एक है बेलूरए जिसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यह बंगलौर से 220 किमीण् की दूरी पर है। ऐतिहासिक महत्व वाली यह जगह कभी होयसाल वंशजों की राजधानी हुआ करती थी। बेलूर में सबसे अच्छा मंदिर चेन्ना केशवा मंदिर हैए जो भगवान विष्णु को समर्पित हैए इस मंदिर की संरचना बहुत विशाल और भव्य है। 
 
चिकमंगलूर
यह जगह बहुत लोकप्रिय हैंए क्योंकि यहां देखने लायक कई स्थल हैं। चिकमंगलूर का अर्थ है. ष्छोटी बेटी की भूमिष्। कहा जाता है कि यहां के एक अमीर मुखिया ने चिकमंगलूर दहेज में अपनी छोटी बेटी को दे दिया था। यदि आप सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है क्योंकि चिकमंगलूर एक बेहद शांत स्थान है।
कूर्ग
कॉफी के हरे.भरे पेड़ों से घिरा कूर्ग बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय स्थल है। यहां कि हरियाली आंखों और मन को सुकून देती है। कूर्ग हरियाली के साथ ही सुंदर घाटियांए रहस्यमयी पहाडियांए बड़े. बड़े कॉफी के बागानए चाय के बागानए संतरे के पेड़ और कुदरती झरनों के लिए भी मशहूर है। यहां की सुंदरता पर यकीनन आपका दिल फिदा हो जाएगा।


येलागिरी 
येलागिरी को एलागिरी भी कहते हैए यह तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में स्थित छोटा सा हिल स्टेशन है और बेहद खूबसूरत हैए इसलिए इसे पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाता है। यह जगह रोमांच के शौकीनों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां की पुनगनुर झील भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैंए यहां आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।


 


टिप्पणियाँ